UK : ऋषिकेश में जानकी झूला गंगा आरती में शामिल हुई भोजपुरी गायिका देवी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर देवी पहुंची जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में
  • जानकी झूला महिला गंगा आरती में भोजपुरी गायिका देवी ने बिखेरा सुरों का जादू, अपने गीतों से लोगों को किया मंत्रमुग्ध
ऋषिकेश : पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में भोजपुरी गायिका देवी ने गंगा आरती की। आरती के बाद उन्होंने घाट पर अपने सुरों का जादू बिखेरा।भोजपुरी गायिका देवी ने कहा कि देवी ने कहा कि उन्हें ऋषिकेश में गंगा आरती करने में बहुत खुशी मिलती है यहां आकर प्रसन्नता हो रही है। देवी के करियर की बात करें तो वे लोकगीतों के लिए लोकप्रिय हैं। वे 50 से ज्यादा एल्बम गा चुकी हैं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने बताया कि गायिका देवी के भोजपुरी लोकगीत से लेकर देवी गीत और विवाह गीत दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। वे भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही जैसे भाषाओं में 75 से अधिक एल्बम में गा चुकी हैं। कुएं का ठंडा पानी परवल बेचे जाईब भागलपुरश् ओ गोरी चोरी-चोरी परदेसिया- परदेसिया पिया बंसिया बजावे आधी रतिया दिल तुझे पुकारे आजा अंगुरी में डसले बिया नगिनिया ने भी जमकर धमाल मचाया।मुख्य रूप से गंगा आरती में डॉ ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, प्रियंका नेगी,  पुष्पा शर्मा, बंदना नेगी, गायत्री देवी, पूनम रावत, प्रमिला, आदि ने गंगा आरती की।

Related Articles

हिन्दी English