UK : हल्द्वानी में ABVP में बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने पटका इस्तीफा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :छात्रसंघ चुनाव की गर्मी से हल्द्वानी भी अछूता नहीं रहा। शनिवार को  कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। धीरज बिष्ट को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

आर्यन बेलवाल जो लंबे समय से ABVP में लिए काम कर रहे थे और छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन ABVP ने उनका टिकट काट दिया है। ऐसे में आर्यन बेलवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बगावत कर दी है। निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आर्यन के साथ काफी संख्या में छात्रों का समूह है जो उनका समर्थन कर रहा है। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कुमाऊँ संयोजक और जिला संयोजक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भी अपने पदों से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि ABVP ने शहर की ITI गैंग के एक बदमाश को टिकट दिया है। जबकि पार्टी के लिए छात्रों के बीच लम्बे समय से कार्य कर रहे समर्पित आर्यन बेलवाल को टिकट नहीं दिया गया है। इसका खामियाजा उन्हें छात्रसंघ चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इसके बाद अब एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। जिसमें NSUI के मेहुल शाह ABVP के धीरज बिष्ट और निर्दलीय आर्यन बेलवाल में कांटे की टक्कर मानी जा रही है ।लेकिन ABVP की एक बड़ी टीम इस्तीफा देकर आर्यन बेलवाल के समर्थन में उतर गई है।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

– आर्यन बेलवाल, बागी अध्यक्ष प्रत्याशी ABVP
– कौशल बिरखानी, कुमाऊँ संयोजक ABVP
– निखिल सोनकर, संयोजक ABVP

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English