UK : लोकतंत्र विरोधी राजनीति और अराजकता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती : नेहा जोशी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : भाजपा की युवा नेता नेहा जोशी, जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी युवा मोर्चा ने दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे हैं विरोध प्रदर्शन को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है. बिपक्ष पर किया हमला…राहुल गाँधी पर लगाया आरोप, नेता प्रतिपक्ष की पद की गरिमा का अपमान हुआ है, साथ ही लोकतांत्रिक मर्यादाएं भी तोड़ी गयी हैं….उन्हूने कहा, लोकतंत्र विरोधी राजनीति और अराजकता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कल जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास के बाहर अमर्यादित व्यवहार करते हुए अराजक माहौल बनाने का प्रयास किया गया, उससे न केवल नेता प्रतिपक्ष की पद की गरिमा का अपमान हुआ है बल्कि, लोकतांत्रिक मर्यादाएं भी तार-तार हुई हैं।”
“राहुल गांधी के इस अशोभनीय कृत्य के विरोध में आज आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में भाजपा परिवार के साथियों के साथ महानगर कार्यालय से कांग्रेस कार्यालय तक रोष मार्च निकालकर लोकतंत्र विरोधी मानसिकता और अमर्यादित आचरण के खिलाफ़ प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने हमेशा देश को भ्रमित और गुमराह करने की राजनीति की है, लेकिन देश की जनता ने हर बार राष्ट्रहित, विकास और सुशासन के पक्ष में खड़े होकर ऐसी नकारात्मक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया है और आगे भी देती रहेगी।”

Related Articles

हिन्दी English