UK: रूस में 97 दिनों तक फंसे रहे आनंद और भूपेंद्र सिंह कार्की अब सकुशल भारत लौटे

ADVERTISEMENTS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लिखा था पत्र विदेश मंत्रालय को
पिथौरागढ़ : रूस में 97 दिनों तक फंसे रहे आनंद और भूपेंद्र सिंह कार्की अब सकुशल भारत लौट आए हैं। दोनों भाइयों को सितारगंज के एक एजेंट ने रूस की नामी कंपनी में नौकरी का झांसा दिया था।एजेंट ने 10 घंटे काम और 60 से 80 हजार रुपये महीने की सैलरी का वादा किया था।रूस जाने के लिए दोनों भाइयों ने बैंक से करीब 8 लाख रुपये का कर्ज लिया था।रूस पहुंचने के बाद पता चला कि जिस कंपनी में नौकरी का वादा किया गया था, वह फर्जी थी।दोनों को एक अज्ञात जगह ले जाकर साउथ अफ्रीकी ठेकेदार के अधीन काम पर लगा दिया गया।14-14 घंटे की कमरतोड़ मजदूरी कराई जाती थी, जबकि खाने के नाम पर पूरे दिन में सिर्फ एक पाव और एक अंडा मिलता था।पीने के पानी की एक बोतल के लिए भी उन्हें करीब 100 रुपये चुकाने पड़ते थे।करीब 97 दिनों तक मुश्किल हालात झेलने के बाद दोनों भाई आखिरकार भारत लौट आए।



