UK: राज्य आन्दोलनकारियों ने की निंदा, बोले अखिलेश यादव को मांफी मांगनी चाहिए अपने बयान पर, नमक छिडकने का काम कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक भवन में आहूत की गई…बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा चिंतन मंथन किया गया.
चिह्ननीकरण राज्य निर्माण सेनानी एक समान पेंशन 10% क्षैतिज आरक्षण इन पर भी चर्चा हुई. अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो उत्तराखंडायों को घुसपैठिया कहां उस बयान की राज्य निर्माण सेनानियों ने कड़ी निंदा की है. वक्ताओं ने  यह भी कहा कि जैसा बाप वैसा बेटा….. मुलायम सिंह ने जो अत्याचार  उत्तराखंडियों पर  किए थे. अखिलेश यादव नमक छिडकने  का काम कर रहे हैं. उनको उत्तराखंड से माफी मांगनी चाहिए. नहीं तो राज्य निर्माण सेनानी जैसे मुलायम सिंह के उत्तराखंड आने पर पाबंदी थी. ऐसे ही अखिलेश के साथ भी किया जाएगा. वक्ताओं ने अंकित भंडारी कांड के गवाह उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किए जाने के मामले पर पुलिस व सरकार की कड़ी निंदा की है.
ऐसे टाइम पर उसकी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए. यह साजिश के तहत किया गया. इसकी भी हम कड़ी निंदा करते हैं. नारको टेस्ट में उसके बयान लिए जाने चाहिए. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसमें सांस्कृतिक प्रोग्राम दीपदान आदि प्रोग्राम किए जाएंगे वक्ताओं ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने 9 नवंबर को राज्य आंदोलनकारी के हित में ठोस निर्णय नहीं लिए तो आने वाले चुनाव में इसके बहुत गलत परिणाम मिलेंगे. बैठक में मुख्य रूप से मंच के अध्यक्ष डी एस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, चंदन सिंह पवार, युद्धवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह रावत, धर्मराज पुंडीर,  विभाश कोटनाला, राम सिंह रावत जगदंबा प्रसाद भट्ट विशंभर दत्त डोभाल बृजेश डोभाल महेंद्र बिष्ट हरि सिंह नेगी राजेंद्र कोठारी महादेव रागड  बेताल सिंह ढलाई श्रीमती रामेश्वर चौहान लक्ष्मीपुर कोठी कुसुम लता शर्मा जयंती नेगी शकुंतला नेगी चीता कंडवाल ज्ञानी देवी रेखा दशामाना पार्वती रतूड़ी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन गंभीर मेवाड ने किया.
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश महापौर की अध्यक्षता में ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत एवं टीबी मुक्त भारत अभियान’ पर प्रशिक्षण संपन्न
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English