UK : ऋषिकेश में स्मैक के साथ आदि नाम का युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश *ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 7.43 ग्राम  अवैध स्मैक  (शुद्ध वजन) अवैध स्मैक (हेरोइन) की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार ।
ऋषिकेश :  जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है ।        इसी क्रम में दि0 14.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश से अभियुक्त अभियुक्त आदि पुत्र सरगम नाथ निवासी गली न0 16 काले की ढाल ऋषिकेश उम्र 19 वर्ष को 7.43 ग्राम  अवैध स्मैक   की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0-305/2026 धारा 8/21 NDPS Act बनाम भोला पंजीकृत कर आज दिनांक 15.07.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
अभियुक्त से बरामद माल
********
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 7.43 ग्राम  अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्त*
********
(1)- आदि पुत्र सरगम नाथ निवासी गली न0 16 काले की ढाल ऋषिकेश उम्र 19 वर्ष
गिरफ्तारी का विवरण
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व  अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध व्यक्ति होने पर पूछताछ की गयी तो अपना नाम आदि पुत्र सरगम नाथ निवासी गली न0 16 काले की ढाल ऋषिकेश उम्र 19 वर्ष बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उक्त अभियुक्त की दाहिने हाथ की मुट्ठी मे एक पन्नी के अन्दर डलीनुमा प्रदार्थ बरामद होने पर जिसका क्राईम डिक्टेशन से परीक्षण किया गया तो उक्त प्रदार्थ स्मैक होने की पुष्टि हुई है। जिसे तोलने पर 7.43 ग्राम  अवैध स्मैक  बरामद हुयी। पकडे गये व्यक्ति से स्मैक के बारे में पूछा तो बताया  कि सर घर मे मेरे  माता पिता व मेरी पत्नी व हम दो  भाई है । में कबाड बेचने का काम करता हूं यह स्मैक पैसो के लालच के चक्कर मैं मैने गली न0 15 काले की ढाल मे रहने वाले टोनी पुत्र सतपाल से लेकर आया था जिसे IDPL   क्षेत्र मे लोगो को बेचकर मुनाफा कमाता । पैसो के लालच मे मैने ऐसा किया है । सर मुझसे  गलती हो गयी है मुझे माफ कर दो मै अब यह काम दोबारा नहीं करूंगा । 
***************************************************************************
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 
********
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
********
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 अमित कुमार 
2- कानि0 186 शैलेन्द्र 
3- कानि0 260 गौरव 
4-का0 309 अंकुर

Related Articles

हिन्दी English