UK : ट्रेन की चपेट में आने से एक युवा किन्नर की मौत

ADVERTISEMENTS
हरिद्वार : एक युवा किन्नर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी…मामला हरिद्वार जिले का है. लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवा किन्नर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनस उर्फ अलीशा उम्र 19 वर्ष निवासी देवबंद के रूप में हुई है।हादसे की सूचना पर किन्नरों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे किन्नरों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आने की घटना कैसे हुई। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



