UK : 9 कुंडीय यज्ञ में आहूति डाल कर राज्य आंदोलनकारियों ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- खटीमा गोली कांड के शहीदों की पुण्यतिथि मैं ऋषिकेश राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीदों को दी यज्ञ करके दी श्रद्धांजलि

oppo_1026
ऋषिकेश : सोमवार को खटीमा गोली कांड के शहीदों की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश राज्य आंदोलनकारी मंच ने माँ त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री हरि ओम महाराज के सानिध्य में 9 कुंडीय यज्ञ करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही प्रदेश की खुशहाली और प्रगति के लिए आशीर्वाद लिया। सभी शहीदों को नमन करते हुए पुण्यतिथि के अवसर पर सभी राज्य आंदोलनकारी सहित शहर के विभिन्न नागरिकों ने शहीद स्मारक में जाकर के आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डी. एस. गुसाईं ने कहा कि शहीदों की आत्मा की शांति एवं प्रदेश एवं देश की खुशहाली के लिए आज चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट के सानिध्य में ऋषिकेश में हवन यज्ञ किया गया है।मैं पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना करता हूं।कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में आज सहित स्मारक पर शहीदों की स्मृति में यज्ञ किया गया है। माँ त्रिपुरा की कृपा से प्रदेश में खुशहाली का वातावरण रहेगा। हम शहीदों की आत्मा की शांति की कामना करते हैं और शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प ले रहे हैं। इस दौरान, शहर के प्रथम नागरिक मेयर शंभू पासवान सहित पूर्व महापौर अनिता मंमगाई,आंदोलनकारी सम्मान परिषद की उपाध्यक्ष (राज्य मंन्त्री) चारु माथुर कोठारी पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर, सरोज डिमरी, संजय शास्त्री, प्रमोद डोभाल, प्यारे लाल जुगलान, बलवीर सिंह नेगी,गुलाब सिंह रावत, गंभीर सिंह मेवाड़, विक्रम भंडारी, चंदन सिंह पवार, कुसुम लता शर्मा, रामेश्वरी चौहान, पार्वती रतुडी, प्रेमा नेगी, विमला डबराल, रविंदर कौर, जया डोभाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!




