UK: घर के अन्दर घुस गया 8 फीट लंबा सांप, विनोद जुगलान ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
श्यामपुर/ ऋषिकेश :  ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के ललित विहार में गजेन्द्र सिंह जेठूडी के घर में एक भारी भरकम सांप निकल आने से हड़कम्प मच गया।जिसकी सूचना सर्प मित्र पर्यावरण सचेतक डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को दी गई।तब तक साँप लकड़ी के फट्टों के बीच छिप गया था।सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सर्प मित्र जुगलान ने बड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किये गए साँप की लम्बाई लगभग सात से आठ फुट है।जोकि इंडियन रैट स्नैक धामन प्रजाति का है। जिसे कई जगहों पर घोड़ा पछाड़ भी कहते हैं।उन्होंने कहा यह  सर्प कृषि और किसान मित्र के नाम से भी जाना जाता है।यह चूहे, मेंढक खाने के चक्कर में खेतों से घरों तक आजाता है।इसलिए घरों के आसपास सफाई रखें और समुचित प्रकाश व्यवस्था का प्रबंध करें।कभी कभी विषैले जीव भी अंधेरे में घरो तक पहुंच जाते हैं।उन्होंने कहा कि यह नॉन वेनम विषैला साँप नहीं है।मौके पर सुनील रयाल, गणेश रयाल, जया नन्द कंडवाल, नरेन्द्र सिंह,वर्षा भंडारी, बिशुला देवी, पिंकी भंडारी,सावित्री देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English