UK : अल्मोड़ा में कसाण बैंड के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, २ की मौत

ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा : शनिवार को यानी दिनांक 31/01/2026 को समय लगभग अपराह्न 03.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धौलछीना से लगभग 06 KM सेराघाट की ओर कसाण बैंड के पास वाहन संख्या- DL3 CCZ 8690 (स्कॉर्पियो) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे सड़क पर लगभग 20 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट मय टीम तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वाहन में चालक सहित 03 लोग सवार थे। दुर्घटना में 02 लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को व्यक्तिगत वाहन से अल्मोड़ा भेजा गया।
घायल का विवरण-
1. सिद्धार्थ रॉय उम्र लगभग -52 वर्ष पुत्र प्रणब रॉय निवासी- मंगलपुरी महरौली नई दिल्ली।
मृतकों का विवरण-
1. प्रणब रॉय उम्र लगभग -75 वर्ष निवासी उपरोक्त।
2. शुभी रॉय उम्र लगभग-72 वर्ष निवासी उपरोक्त।



