UK : धरने का 131वाँ दिन जारी…उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क में, जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क में धरने का 131 वाँ दिन जारी 
  • तीलू रौतेली जयंती पर सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल, उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • ऋषिकेश क्षेत्र में नेपाली फार्म तिराहे पर पड़ता है शहीद पार्क 
 ऋषिकेश: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क, नेपाली फार्म में क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा शहीद स्मारक एवं उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा धरना आज 131वें दिन भी जारी रहा।धरने को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक शीशपाल सिंह पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली जी की जयंती है। तीलू रौतेली जैसी महान विभूतियां उत्तराखंड की पहचान, गौरव और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। ऐसे समय में प्रदेश की महान विभूतियों को सम्मान देने के बजाय किसी बाहरी व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया जाना उत्तराखंड की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर स्मारक और प्रतिमाएं यहां के महान आंदोलनकारियों, वीर-वीरांगनाओं तथा लोकनायकों के योगदान और भावनाओं को ध्यान में रखकर स्थापित की जानी चाहिए। सरकार को इस विषय पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में हठधर्मिता का परिचय दे रही है। सरकार को सत्ता के अहंकार से बाहर निकलकर उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं के प्रति जवाबदेह होती है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी जारी रखी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के जिला महासचिव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समिति की प्रमुख मांग “उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और महान विभूतियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समितिउत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क, नेपाली फार्म, ऋषिकेश 
ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामला, आयुष्मान के तहत पैनल्ड अस्पतालों में इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें संपर्क
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English