UK : 1 महिला नशा तस्कर आई पुलिस की गिरफ्त में, मादक पदार्थो की तस्करी में थी लिप्त

ADVERTISEMENTS
- कोतवाली मसूरी का मामला है
- एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस
- अभियुक्ता के कब्जे से 02 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती हुई बरामद
- नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को उक्त भांग पत्ती ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की थी योजना
मसूरी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली मसूरी पर गठित टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को चेकिंग के दौरान किक्रेग से बाहर कैंची मसूरी की ओर जाने वाले मोड पर संदिग्धता के आधार पर एक महिला को रोककर पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक कट्टे के अंदर 02 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती बरामद हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल महिला को गिरफ्तार कर बरामद अवैध भांग पत्ती को कब्जे में लिया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली मसूरी पर मु0अप0 सं0 : 53/2026 धारा 60(1)(c) उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/ आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उक्त भांग पत्ती वह स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सस्ते दामों में खरीद कर लाई थी, जिसे वह अन्य नशेड़ियों को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता-
गोरी पत्नी रमेश निवासी बाहर कैंची, मसूरी, जनपद देहरादून।
बरामदगी-
02 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती
पुलिस टीम-
1.उ0नि0 दिनेश राणा
2.कां0 विनोद चौहान
3. म0 कां0 सुनीता शाह



