UK :नशे के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई, 21.91 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : जनपद को नशामुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के मार्गदर्शन में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।
————————
इसी क्रम में दिनांक 20.10.2026 को पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ऋषिकेश बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे एआरटीओ कार्यालय के पास गंगानगर रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराकर जंगल एवं रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उक्त व्यक्ति को जंगल में करीब 30 मीटर अंदर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक गत्ते की डिब्बी में रखी पारदर्शी पन्नी से 21.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान खुर्रम पुत्र इनाम, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन (सैमसंग कंपनी) एवं ₹290 नगद भी बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 550/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
———————————
 अभियुक्त से बरामद अवैध स्मैक के स्रोत तथा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
**************
बरामदगी का विवरण:
**************
1-21.91 ग्राम अवैध स्मैक।
2-एक मोबाइल फोन (सैमसंग कंपनी)।
—————-
गिरफ्तार अभियुक्त:
—————–
1-खुर्रम पुत्र इनाम, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 38 वर्ष।
———–
पुलिस टीम:
———–
1-उ0नि0 विकसित पंवार
2-कानि0 260 गौरव
3-कानि0 1368 सोहन सिंह
ALSO READ:  UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी के रामलीला महोत्सव में सीता हरण और जटायू उद्धार, रात्रि में दशरथ-कैकई संवाद और राम वनगमन का मंचन किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English