UK : आज कालाढूंगी आयेंगे मुख्यमंत्री धामी, ये है कार्यक्रम
ADVERTISEMENTS
कालाढूंगी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवम्बर को पूर्वाह्न 9:30 बजे लोहियाहेड हैलीपेड से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 9:45 बजे रा.पॉलीटेक्निक कॉलेज हैलीपेड कालाढूंगी पहुंचेंगे तथा 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान कालाढूंगी पहुंचकर नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11:20 बजे रा. पॉलिटेक्निक हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर 11:25 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे।





