UK :मुनि की रेती में इस तिराहे पर फिर से स्कूल बस दीवार से टकराई, कई घटनाएँ हो चुकी हैं पहले भी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : मामला टिहरी जिले के मुनि की रेती इलाके का है….जो ऋषिकेश की सीमा के पास पड़ता है….मुनि की रेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी बच्चे सुरक्षित, तीन घायल  हुए हैं. 
शनिवार को यानी  दिनांक 14.11.2026 को प्रातः लगभग 09:40 बजे बस संख्या UP 83 AT 8300, जिसे चालक जयप्रकाश पुत्र ब्यासीलाल निवासी ग्राम गढ़ी पुरानी, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश चला रहे थे, पीडब्ल्यूडी तिराहा, मुनि की रेती में अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।
उक्त बस में पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजाबाद के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक सवार थे, जो फिरोजाबाद से लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्नान एवं भ्रमण हेतु आए हुए थे। दुर्घटना के समय बस में कुल 30 व्यक्ति सवार थे।
——————————-
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना मुनि की रेती पुलिस तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार सभी बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव कार्य को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।दुर्घटना में बस चालक जयप्रकाश, हेल्पर अवधेश तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी सारस्वत को हल्की चोटें आईं। पुलिस द्वारा तीनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिलवाया गया। अन्य सभी बच्चों एवं शिक्षकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
———————————-
पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सभी स्कूली बच्चों के ठहरने की व्यवस्था मधुबन आश्रम में कराई गई तथा उनके लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि दुर्घटना के बाद बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि उक्त बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण पूर्व में एआरटीओ श्रीमती रश्मि पंत द्वारा कार्रवाई करते हुए 21 अतिरिक्त सवारियों को बस से उतरवाया गया था तथा ओवरलोडिंग के कारण उक्त बस का चालान भी किया गया था।
———————————
यह भी उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी तिराहा क्षेत्र में सड़क पर अत्यधिक ढलान होने के कारण पूर्व में भी इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। उक्त समस्या के दृष्टिगत पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को पूर्व में ही पत्राचार कर सड़क को दुरुस्त कराने हेतु पत्र प्रेषित किया जा चुका है।थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू, घायलों को उपचार, सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने एवं उनके रिफ्रेशमेंट व ठहरने की व्यवस्था कर सराहनीय तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया गया। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं जांच की जा रही है।

Related Articles

हिन्दी English