UK : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उत्तराखंड प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में सम्पन्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक 17 एवं 18 अगस्त 2026 को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यों, छात्रहित के विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया।

बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री स. बालकृष्ण जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता जी, प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड अंकित सुंद्रीयाल जी, प्रदेश मंत्री यशवंत पवार जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-प्रचारक चंद्रशेखर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ALSO READ:  UK : एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

बैठक में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए छात्रहित में निरंतर कार्य करने, शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी प्रयास करने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रांत कार्यकारिणी बैठक में आगामी समय के लिए संगठनात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही प्रदेश के विभिन्न परिसरों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर भी चर्चा की गई।

ALSO READ:  UK : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका की सख्त कार्रवाई, 5 चालान कर ₹1,000 का अर्थदंड

बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करते हुए शिक्षा, संस्कार, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों को और गति प्रदान करना रहा। मयंक भट्ट  ऋषभ चौहान  अक्षत बिजल्वाण  सक्षम चौहान  आयुष भंडारी अमन निषाद रोहित राम मोहित डंगवाल अंशुल मनु प्रताप सिंह प्रकाश आर्यन वृंदा आशा आकांक्षा प्राची सोनिया प्रिंस शिवानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English