ऋषिकेश में राज्य निर्माण सेनानियों ने सुभाषचंद्र बोस  की 81वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में की गई.  बैठक में स्वतंत्रता संग्राम की महानायक सुभाषचंद्र बोस  की 81वी  में पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं द्वारा उसे महान नायक के जीवन पर अपने विचार अपने विचार रखे. इसी क्रम में उत्तराखंड के महानायक एवं उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी 27 हुई पुण्यतिथि पर उनको भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
राज्य निर्माण सेनानियों ने राज्य सरकार से मांग की इंद्रमणि बडोनी  का स्कूलों के पाठ्यक्रम में विधिवत जीवन परिचय आ जाना चाहिए. इसके लिए हम पहले भी सरकार से एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से बात भी कर चुके हैं. उन्होंने स्वीकार किया था कि यहां बहुत जल्दी पाठ्यक्रम में आएगा. राज्य निर्माण सेनानियों ने सरकार से यह भी मांग की उनकी पुण्यतिथि के दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित होना चाहिए. राज्य निर्माण सेनानियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार ने समय रहते हैं. राज्य आंदोलनकारी के मांगों को मध्य नजर नहीं रखा नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. उक्त अवसर पर मचं के अध्यक्ष डी एस गुसाईं गंभीर मेवाड़ संजय शास्त्री इरुक्कम पोखरियाल चंदन पवार युद्धवीर चौहान सावन चंद्र रमोला धर्मराज पुंडीर दिसंबर दत्त डोभाल दयाराम रतूड़ी मायाराम मुनियाल हरि सिंह नेगी रामेश्वरी चौहान सरोज डिमरी शीला ध्यान जयंती नेगी शकुंतला नेगी खजनी गोसाई कमला पोखरियाल सटेश्वरी मनोरी जयदवाल जसविंदर कौर प्रमिला रमोला दिनेश चंद्र मास्टर सहित सैकड़ों  लोग मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता डी एस गुसाईं तथा संचालन गंभीर मेवाड़  ने किया.

Related Articles

हिन्दी English