उधम सिंह नगर : सब इंस्पेक्टर 4 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
उधम सिंह नगर : थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर में नियुक्त सब इंस्पेक्टर ₹4000 रिश्वत लेते रहेंगे हाथों की रफ्तार हुआ है. शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत अंकित कराई गई थी कि उसका अपने गांव गणेशपुर में मकान बन रहा है और इसके लिए उसने अपने पड़ोसियों से लाइट ली हुई थी. जिस कारण बिजली की विभाग के के द्वारा बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध थाना केला खेड़ा में शिकायत दर्ज कराई गई है. जिस पर काला खेड़ा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के अवेज में ₹4000 की मांग की जा रही है.
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था. भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था. शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल हल्द्वानी द्वारा जांच के प्रथम दृष्टि  सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा नाम अनुसार कार्रवाई करते हुए  30 जनवरी को थाना कैलाकर खेड़ा जनपद उधम सिंह नगर में नियुक्त सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोहरा को शिकायतकर्ता से 4000 की रिश्वत लेते हुए थाना केलाखेड़ा के पास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा. निदेशक सतर्कता डॉक्टर वी. मुरुगेशन द्वारा ट्रैक टीम को नगद पुरस्कार से नावाजे  जाने  की घोषणा की गई है.

Related Articles

हिन्दी English