ऋषिकेश में जम्मू और कश्मीर के डोडा निवासी दो युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : दिनांक 2.8.26 को वादनी रेखा त्यागी निवासी सी-57 बैराज कॉलोनी, ऋषिकेश द्वारा थाना कोतवाली ऋषिकेश पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 02.08.2026 को वह बैराज रोड पर दूध लेने जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके गले पर खरोंच एवं चोट आई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-356/2026 धारा 309(5) बीएनएस 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
****************************** *****************************
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
——————————
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी । घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जागरूक नागरिकों द्वारा दोनों अभियुक्तों1-राहुल कुमार पुत्र बचन सिंह, निवासी खेल्लानी, डोडा, जम्मू-कश्मीर, उम्र 23 वर्ष 2-विकास पुत्र संजय कुमार, निवासी खेल्लानी, डोडा, जम्मू-कश्मीर, उम्र 22 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित आईडीपीएल गोल चक्कर के पास पकड़ लिया गया तथा चौकी आईडीपीएल पुलिस के सुपुर्द किया गया। विवेचक द्वारा पूछताछ एवं विवेचना के दौरान अभियुक्तों द्वारा पैसों के लालच में चेन छीनने का प्रयास करना व मारपीट करना स्वीकार किया गया। विवेचक द्वारा दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार धारा 309(6),3(5) bns गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं वाहन की नम्बर प्लेट छिपाने में प्रयुक्त काला कपड़ा बरामद किया गया। अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1-राहुल कुमार पुत्र बचन सिंह, निवासी खेल्लानी, डोडा, जम्मू-कश्मीर, उम्र 23 वर्ष।
2-विकास पुत्र संजय कुमार, निवासी खेल्लानी, डोडा, जम्मू-कश्मीर, उम्र 22 वर्ष।
****************
बरामद माल का विवरण-
1-घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK07TD-7037।
2-अभियुक्त विकास के कब्जे से एक पीले रंग की धातु की चैन
**************
पुलिस टीम का विवरण-
1-हे0का0 256 ईश कुमार।
2-का0 158 प्रदीप कुमार।
3-का0 1009 सौरभ कुमार।
4-का0 287 राकेश शर्मा।



