ऋषिकेश : मस्तराम घाट पर दो ब्यक्ति गंगा में बहे लेकिन कौन थे नहीं चल पाया पता, पुलिस, SDRF जुटी रही तलाश में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : शुक्रवार  प्रात 1030 बजे के लगभग थाना लक्ष्मणझूला की सूचना पर मस्तराम घाट नदी में 2 व्यक्तियों की बहने की सूचना दी गई. एस डी आर एफ  टीम, स्थानीय पुलिस , घटना स्थल पर पहुंची.  नदी का प्रवाह अत्यधिक है. शनिवार को भी  टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर पशुलोक बैराज तक तलाश किया.  फिलहाल बहे व्यक्तियों का कुछ पता नहीं चल पाया. पुलिस द्वारा  बहे व्यक्तियों की शिनाख्त की जा रही है. जानकारी के अनुसार,    देखने में आया कि व्यक्ति नदी काफी आगे चला गया था.  तेज बहाव में बहता गया. उसका साथी भी बचाव के लिए गया. जो भी तेज बहाव के चलते वो भी बह गया. SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण केमुताबिक,   चेतावनी बोर्ड लगे होने के बाबजूद पर्यटक नदी में चले जा रहे और अपनी जान जोखिम में डाल रहे है. एस डी आर एफ वा पुलिस अपील करती है कि नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है , बिल्कुल भी नदी किनारे न जाए, सुरक्षित घाटों का इस्तेमाल करें।
ALSO READ:  UK : एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English