ऋषिकेश : नीम बीच पर दिल्ली के दो पर्यटक गंगा नदी में डूबे, SDRF जुटी सर्च में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शनिवार को दोपहर में थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में नीम बीच मे 2 ब्यक्तियों की डूबने की सूचना एसडीआरएफ ढालवाला को मिली। जिसमें 2 व्यक्तियों की डूबने की सूचना है।

दोनों व्यक्ति दिल्ली के रहने वाले हैं।एस डी आर एफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान के मुताबिक डीप डाइविंग टीम ढालवाला घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पहुंची।

बताया गया है राफ्टिंग करने के उपरांत ये नदी में चले गए थे , पानी के तेज बहाव में बह गए। डुबे ब्यक्ति दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।दोनों ब्यक्तियो के नाम हैं। वंश कौशल पुत्र  अनिल शर्मा ,उम्र – 26 ,प्रशांत विहार दिल्ली और कुमार गौरव उम्र – 26 छत्तरपुर फतेहपुर दिल्ली।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

राफ्टिंग करने आए 5 लोगों में से 3 लोग डूबने लगे जिनमें से दो पानी में लापता हो गए और एक को बमुश्किल राफ्टिंग टीम ने बचाया। तीन पर्यटक और दो अन्य पर्यटक अलग-अलग दल से हिमालयन टाइगर कंपनी की राफ्ट में राफ्टिंग करने के बाद नीम बीच के पास राफ्ट से ये लोग उतर गए थे।उसके बाद सेल्फी लेने फिर से नदी में गए। उस दौरान बताया जा रहा है कि राफ्टिंग गाइड ने इनको मना भी किया था। पानी तेज है अभी खतरा है। नदी की तरफ मत जाइये करले, लेकिन वह नहीं माने और इस दौरान तीनों डूबने लगे। लेकिन 2 लापता हो गए पानी में एक को बमुश्किलया गया।

ALSO READ:  UK : सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना मेहरा

इंस्पेक्टर सजवाण के मुताबिक फिलहाल दोनों का पता नहीं चल पाया है देर शाम अंधेरा होने की वजह से एसटीआरएफ ने सर्च अभियान रोक दिया था रविवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English