देवर भाभी के शव लटके मिले संदिग्ध हालत में उत्त्तराखण्ड के इस जंगल में, राजस्व पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चमोली: जंगल में देवर भाभी के संदिग्ध हालत में लटके मील शव। दोनों के शव मिलने से मचा हड़कंप राजस्व पुलिस जांच में जुटी मामला चमोली जिले के नंदा नगर घाट इलाके का है।

जंगल में घास काटने गई महिलाओं ने दो शवों को पेड़ से लटका हुआ देखा और उनके द्वारा मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी । नंदानगर विकास खंड के ग्राम प्राणमती में देवर भाभी जंगल में फांसी पर लटके मिले। बताया जा रहा है कि चार जुलाई से दोनों घर से लापता चल रहे थे।

ALSO READ:  UK: हिमाचल से आकर देहरादून में चरस बेचने की फिराक में था विक्रांत, दबोचा पुलिस ने

गांव की महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां लेने के लिए गई थी। उन्होंने दोनों को फांसी पर लटका देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी । जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना तहसील नंदानगर को दी। तहसील टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में सिंधी बिरादरी ने सुशील छाबड़ा को किया सम्मानित

तहसील अधिकारियों ने बताया कि मृतका का नाम ममता, उम्र 26 साल और मृतक लड़का कुंवर राम 27 साल का है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English