ऋषिकेश में बस अड्डा और छोटी सब्जी मंडी से दो गिरफ्तार शराब के साथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत बस अड्डा ऋषिकेश व छोटी सब्जी मण्डी ऋषिकेश  से  32 पव्वे अग्रेजी शराब व  34 ट्रैटा पैक माल्टा देशी शराब सहित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार आबकारी अधि0 मे अभियोग पंजीकृत.
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक  21/22.8.26  को पुलिस टीमो द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के बस अड्डा ऋषिकेश व छोटी सब्जी मण्डी ऋषिकेश  से  (1) अंकुर पुत्र योगेन्द्र कुमार निवासी- नियर मदर मिरिकल स्कूल शीशम झाडी, थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र-48 वर्ष  के कब्जे से 32 पव्वे  IMPIRIAL BLUE NAND PICKED GRAIN WHISHKY अग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। (2) राम भवन उर्फ मामू पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद निवासी- छोटी सब्जी मण्डी, जीवनी माई मार्ग, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 65 वर्ष  के कब्जे से 34 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण(1) अंकुर उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-403/2026 धारा 60(1)  आब0 अधि0 (2) राम भवन उर्फ मामू उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-404/2026 धारा 60(1) आब0 अधि0 के अभियोग पंजीकृत किये गये । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
बरामद माल –
 (1)अभियुक्त अंकुर के कब्जे से 32 पव्वे  IMPIRIAL BLUE NAND PICKED GRAIN WHISHKY बरामद
 (2) राम भवन उर्फ मामू के कब्जे से 34 ट्रेटा पैक अवैध शराब 
गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त-
1-अंकुर पुत्र योगेन्द्र कुमार निवासी- नियर मदर मिरिकल स्कूल शीशम झाडी, थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र-48 वर्ष  
2- राम भवन उर्फ मामू पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद निवासी- छोटी सब्जी मण्डी, जीवनी माई मार्ग, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 65 वर्ष  
पुलिस टीम –
1- का0 161 विनित 
2-का0 1375 अगेश्वर 
3- का0 138 मोहकम
4-का0 434 पुष्पेन्द्र

Related Articles

हिन्दी English