ऋषिकेश में बोले त्रिवेंद्र रावत विंध्वसात्मक मजहबी मानसिकता के कारण हुआ था भारत विभाजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भाजपा द्वारा किया गया था बैठक का आयोजन, जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा की अध्यक्षता में 
ऋषिकेश : 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक  गोष्ठी का आयोजन नगर निगम सभागार ऋषिकेश में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा  की अध्यक्षता में किया गया l  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला उपस्थित रहे l
इस अवसर पर सांसद रावत ने  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बलिदान हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विंध्वसात्मक मजहबी मानसिकता के कारण हुए भारत विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गवाइ और करोड़ों नागरिकों को अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी.  यह हमारे इतिहास का बहुत ही दुखद अध्याय हैl   इस अवसर पर डोईवाला विधायक  गैरोला ने कहा की 14 अगस्त 1947 में भारत का बंटवारा हमारे इतिहास का सबसे दर्दनाक घटना थी इस विभाजन के कारण लाखों लोगों ने अपनों को खोया  और क्रूरता एवं  विस्थापन की विभीषिका को झेलना पड़ा. इस अवसर पर उपस्थित विभाजन की पीड़ा को झेल चुके  लोगों ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए अपने दुखों को साझा किया. इस अवसर पर  कार्यक्रम के संयोजक  जिला महामंत्री दीपक धमीजा सहसंयोजक प्रदीप कोहली एवं अजय कालरा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, नि महापौर अनिता  ममगाईं, मनोज ध्यानी,  दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया ,जिला मंत्री विनय कंडवाल ,कपिल गुप्ता, बृजेश चंदशर्मा, जयंत शर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल बिशन नारायण, खन्ना, प्रेम चंदनानी, हरीश ढींगरा, गीता मनचंदा, राकेश अरोड़ा ,एवं पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लंबा उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English