श्री केदारनाथ : धाम में तीर्थयात्रियों के दान की धनराशि तथा बहुमूल्य भेंटों की गिनती हेतु पारदर्शी व्यवस्था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • शीशे से बने पारदर्शी गणना कक्ष का पूजा-पाठ के बाद विधिवत शुभारंभ
  • अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में दान के धनराशि की गणना।

श्री केदारनाथ:  केदारनाथ धाम में मंदिर में आने वाले चढ़ावे व दान की गिनती आज से शीशे के पारदर्शी कक्ष में शुरु हो गई। इसके लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा पारदर्शी ग्लास हाउस बनाया गया है। ग्लास हाउस में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से दान – चढ़ावे की धनराशि व बहुमूल्य सामग्री पर निगरानी रखी जाएगी।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

सोमवार को बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शीशे से निर्मित पारदर्शी गणना कक्ष शुभारंभ किया गया। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी व श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर गणना कक्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेदपाठी यशोधर मैठाणी, लोकेंद्र रूवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पुजारी शिव लिंग मौजूद रहे।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा लगातार समिती की कार्यप्रणाली में वित्तीय पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर में चढ़ने वाले दान – चढ़ावे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उनके द्वारा एक दानीदाता के माध्यम से इस ग्लास हाउस का निर्माण कराया गया है। इस वर्ष लगातार प्रतिकूल मौसम के चलते केदारनाथ धाम में सामग्री पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस कारण ग्लास हाउस के निर्माण में भी कुछ देरी हुई।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English