बागेश्वर: विकास खंड कपकोट सभागार में गोट वैली योजना के अंतर्गत चयनित 100 लाभार्थियों को मार्गदर्शन एवं क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: शुक्रवार को विकास खंड कपकोट सभागार में गोट वैली योजना के अंतर्गत चयनित 100 लाभार्थियों को मार्गदर्शन एवं क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर लाभार्थियों को पूरी लगन एवं मेहनत से गोट वैली योजना में कार्य कर क्षेत्र का नाम राज्य में प्रथम लाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने पशुपालकों को योजना का समुचित लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक प्रतिनिधि,कपकोट योगेश हरड़िया, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा द्वारा भी पशुपालकों को संबोधित किया गया। जिला विकास अधिकारी संगीता आर्य द्वारा योजना को सफल बनाने हेतु पशुपालकों का आह्वान किया।

ALSO READ:  UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में सूर्पणखा-खरदूषण वध, रात्रि में वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य धनुष यज्ञ एवं राम विवाह

प्रशिक्षण में विशेषज्ञ पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा पशुपालकों को बकरी पालन के संबंध में विभिन्न विषयों विस्तृत पर जानकारी दी गई । उन्होंने बकरियों के प्रमुख नस्ल, उनके आहार, आवास व्यवस्था, प्रमुख रोग एवं उनका उपचार के साथ ही टीकाकरण आदि विषयों पर जानकारियां दी।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 आर चन्द्रा द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए योजना को सफल बनाते हुए लाभी उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी सहयोग एवं मार्गदर्शन गोट पालकों को चाहिए होगा तो विभाग द्वारा दिया जाएगा। सहायक निबंधक सहकारिता तथा रिप के अधिकारी द्वारा अपने विभागों की जानकारी दी गई।

ALSO READ:  UK : देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल

इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 कमल पंत, डा0 राजेंद्र चंतोला, डॉ0 सुनीता आर्य, डा0 विनीता आर्य तथा पशुपालक मौजूद थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English