ट्रेनी सीओ की पत्नी ने की आवास पर आत्महत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर : खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से है, जहां तैनात ट्रेनी सीओ शिवम मिश्रा के आवास पर उनकी पत्नी मोनिका पांडे पुत्री राकेश पांडे उम्र 30 वर्ष, निवासिनी गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मोनिका का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है. बतया जा रहा है, दोनों ने विगत 7 दिसंबर 2021 को लखीमपुर खीरी में कोर्ट मैरिज की थी. प्रथम दृष्टया मृतका द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या करना बताया गया है। जानकारी के अनुसार मृतका मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी, लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी। उसके परिवार में एक भाई एवं माता है, पिता की मृत्यु हो चुकी है।

ALSO READ:  UK : होटल सदमार्ग परिवार में छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार ऋषिकेश का मामला

मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायत नामा एवं पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English