शाहजहांपुर :भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली को मंत्री ने पर्यटन स्थल किया घोषित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

शाहजहांपुर:  तहसील जलालाबाद में आज पर्यटन एंव सांस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह पहुँचे। जिन्होंने जलालाबाद में भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली का निरीक्षण करते हुए उसे पर्यटन स्थल घोषित करने की घोषणा की।

 

इस घोषणा से जलालाबाद सहित समस्त जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।कई दशकों से उठ रही इस मांग को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व जितिन प्रसाद की मौजूदगी में पूरा किया गया ।पर्यटन मन्त्री इसके बाद शहर के विसरात घाट स्थित हनुमतधाम पहुँचे। जहाँ कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और सुरेश खन्ना के साथ उन्होंने पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह शहीद संग्रहालय और शहीद उधान पार्क का भी निरीक्षण करने पहुँचे। जिले की पिछड़ी तहसील में गिनी जाने वाली जलालाबाद तहसील जहां भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली है।अब उसका कायाकल्प पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा। हालांकि गंगा एक्सप्रेसवे भी जलालाबाद तहसील से ही होकर गुजर रहा है। अब पर्यटन स्थल घोषित होने से यह तहसील पर्यटन हब के रूप में जानी जाएगी।

ALSO READ:  UK : पद्मश्री कैलाश खेर पधारे परमार्थ निकेतन ऋषिकेश

Related Articles

हिन्दी English