खौफनाक-बाघ खा गया महिला को फतेहपुर रेंज में, 4 महीने में पांचवी घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रामनगर : वन्य जीव और मानव संघर्ष एक बार फिर देखने को मिला उत्तराखंड के काठगोदाम इलाके में…जिसमें एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी. रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में आज एक और महिला बाघ का निवाला बन गयी, बताया जा रहा हैं की भदयून्नी गाँव की 62 वर्षीय महिला काठगोदाम के पास जंगल में घास काटने गयी हुई थी, पिछले 4 महीनों में यह बाघ के हमले की पांचवी घटना हैं.

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

अब तक वन विभाग पिंजरे, ड्रोन कैमरे और हाथियों के जरिये सर्च ऑपरेशन चला चुका हैं लेकिन लोगों की जान लेने वाले बाघ का कोई सुराग वन विभाग के हाथ नहीं लग पाया हैं, फतेहपुर रेंज के आसपास ग्रामीण दहशत में हैं, आज हुई घटना के बाद वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन तेज़ क़र दिया हैं, इसके अलावा ड्रोन से बाघ की तलाश की जा रही हैं, फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्य के मुताबिक कल सुबह से घटनास्थल के पास पिजरें लगा दिये जायेंगे।

Related Articles

हिन्दी English