UK: पत्रकारों के लिए धामी सरकार की तरफ से यह मदद की घोषणा हुई, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (corpus fund) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार हेतु ₹05-05 लाख की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति दी गई।
समिति ने मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी दी।इस दौरान महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। जरूरतमंद पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्रस्तुत मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री के.एस.चौहान, डॉ नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह और समितियों के सदस्यगण श्री लक्ष्मण सिंह नेगी, श्री गिरीश तिवारी, श्री अमित शर्मा व श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English