ऋषिकेश तक असर होगा लखनऊ मंडल में मेगा ब्लॉक का, 12 दिन नहीं चलेगी योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस, जानिये इस दिन से नहीं चलेगी

12 दिन हावड़ा-योगनगरी एक्सपेरस नहीं चलने से पर्यटन पर भी असर पड़ सकता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ/ऋषिकेश :पर्यटन का साल में सबसे सबसे बड़ा सीजन होता है यह और हावड़ा-योगनगरी एक्सप्रेस नहीं चलेगी 12 दिन. बंगाल और बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाला पर्यटक पर इसका असर पड़ेगा. दरअसल, लखनऊ मंडल में मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है रेलवे. खास तौर पर खेतासराय, मेहरावां तथा महगांवा स्टेशन के मध्य रेल लाइन के दोहरीकरण के कार्य के चलते ऋषिकेश से हावड़ा के मध्य संचालित होने वाली हावड़ा एक्सप्रेस 12 दिन नहीं चल पाएगी. 24 जून से 3 जुलाई तक रेल लाइन दोहरीकरण के लिए मेगा ब्लाक होगा. ऋषिकेश-हावड़ा के बीच हावड़ा एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित की जाती है. यह रेल सेवा प्रात: साढ़े पांच बजे ऋषिकेश पहुंचती है जबकि रात्रि 10:50 बजे योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होती है. 12 दिन के लिए हावड़ा एक्सप्रेस के निरस्त होने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 

इस वजह से इस रुट पर चलने वाली लगभग 10 से 12 रेलें प्रभावित होंगी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मेगा ब्लाक के चलते ऋषिकेश व हावड़ा के बीच संचालित होने वाली हावड़ा एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी. आपको बता दें ऋषिकेश में दो रेलवे स्टेशन हैं. जो नया स्टेशन बना हैं और जहाँ से कार्यंप्रयाग के लिए रेल जाएंगी उस स्टेशन का नाम है योग नगरी रेलवे स्टेशन. दूसरा पूरा रेलवे स्टेशन है जहाँ से सिर्फ 2 रेलें फिलहाल संचालित हैं. सिंह ने बताया कि हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13009 (हावड़ा–योगनगरी ऋषिकेश) 21 मई से 2 जुलाई तक निरस्त रहेगी.

ALSO READ:  UK : 24 महिला जिप्सी संचालक जल्द घुमाएंगे पर्यटकों को, अनुमति देने पर बनी सहमति, जानें

जबकि योगनगरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 13010 (योगनगरी ऋषिकेश–हावड़ा) 23 जून से दिनांक 4 जुलाई तक निरस्त रहेगी.आपको बता दें यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित की जाती है. ऐसे में पर्यटक कर विशेष असर पड़ेगा. काफी संख्या में इस ट्रेन से ऋषिकेश आता था पर्यटक. इसका असर ऋषिकेश या चार धाम यात्रा पर बीच पडेगा. क्योँकि यह ट्रेन बंगाल से लेकर, बिहार, उत्तर प्रदेश को कवर करती थी, वैसे देखा जाए तो 12 दिन का ब्लॉक काफी होता है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English