फिर सामने आई कुत्ते की वफादारी…जमीनी विवाद में विपक्षी ने पिस्टल से किया हमला, सामने आकर कुत्ते ने बचाई जान, खुद हुआ घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

कुत्ता एक वफादार जानवर है। इसकी वफादारी काफी मशहूर भी है। अक्सर इसके किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी अब वफादार कुत्ते की चर्चा हो रही है। जिसने मालिक को गोली से बचा लिया। हालांकि वो खुद घायल हो गया और अब उसका इलाज चल रहा है।दरअसल यह मामला है जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत विकवाजितपुर गांव का। गांव निवासी विशाल श्रीवास्तव उर्फ शनि गांव में पिछले कई वर्षों से गौशाला चलाते हैं। गौशाला परिसर में ही आज भूसा रखने के लिये एक भूसौले का वो आज निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान बगल के रामबरन वर्मा पीजी कालेज के प्रबंधक अनिल वर्मा अपने ड्राइवर के साथ गौशाला के अंदर पहुंचे और विशाल को भूसौला निर्माण करने से रोकने लगे। बताया जा रहा कि बात बढ़ी और गुस्से में आए अनिल वर्मा ने अपना लाइसेंसी असलहा निकालकर विशाल पर फायर कर दिया। गंभीर बनी है मैक्स की स्थिति –
इस समय विशाल का पालतू कुत्ता मैक्स भी वहां मौजूद था। मालिक पर फायर होता देख मैक्स आगे आ गया और गोली उसे जा लगी। गोली लगने से घायल हो गया घटना के बाद अनिल वर्मा मौके निकल गए। इसके बाद विशाल अपने साथियों के साथ मैक्स को लेकर जिला पशु अस्पताल पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ALSO READ:  UK: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी  बदरीविशाल तथा बाबा केदारनाथ के दर्शन किये, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का दान

Related Articles

हिन्दी English