हरिपुरकलां में 27 किलोमीटर लंबी सीवर लाईन का कार्य क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर शुरू कराया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला : ग्रामसभा हरिपुरकलां में 27 किलोमीटर लंबी सीवर लाईन का कार्य क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर शुरू कराया। इस अवसर पर ग्रामसभा वासियों ने डा. अग्रवाल का सीवर लाईन कार्य के लिये आभार व्यक्त किया।मंगलवार को हरिपुरकलां के बिरलाफार्म चौक पर स्थित ऊमियां धाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डा. अग्रवाल ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन कर किया। उन्होनंे कहा कि हरिपुरकलां वासियों ने सदैव उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। यहां के निवासी ईमानदारी और मेहनत के लिये जाने जाते हैं।डा. अग्रवाल ने कहा कि हर मूलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी विधायकी के साढ़े 17 वर्षों में किया गया है। सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याओं से अब हरिपुरकलां वासियों को गुजरना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन डालने के लिये पूर्व में कई बार प्रयासा उनकी ओर से किया गया। कहा कि यह भी आज शुरू होने जा रहा है।
डा. अग्रवाल ने ग्रामवासियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनका परिवार हैं और परिवार की समस्याओं का निदान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य किये जाएंगे, वह ग्रामवासियों के लिये हितकर होंगे। साथ ही विकास कार्यों के लिये किसी भी प्रकार से धन की कमी आड़े नहीं आएगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रायवाला शिवानी भट्ट, प्रधान गीतांजलि जखमोला, मनोज जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शोबन सिंह केंतुरा, चंद्र मोहन पोखरियाल,  क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंकज पाल, उप प्रधान मनोज शर्मा, चंद्रकांता बेलवाल, शिवानी गवाड़ी, सुरेंद्र रयाल, राम प्रसाद भटकोटी, दिनेश कुकरेती, गणेश शर्मा, मदन गौड़ आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को दी सरकारी नौकरी

Related Articles

हिन्दी English