घर से नाराज होकर गंगा नदी में कूदने की सूचना देने वाले युवक की पुलिस की तत्परता से बची जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • परिजनों ने युवक की जान बचाने पर पौड़ी पुलिस का किया शुक्रिया
ऋषिकेश : मामला लक्ष्मण झूला इलाके का है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक य पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को चौकस ड्यूटी करने के साथ-साथ मानवता का फर्ज निभाते हुये आमजन की सहायता करने के लिये लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि प्रवीन (काल्पनिक नाम) ने फोन से अपने घर पर सूचना दी कि मैं लक्ष्मणझूला क्षेत्र में हूं और यहीं मैं नदी में कूदकर आत्महत्या करने जाने जा रहा हूं इस सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस  द्वारा त्वरित टीम गठित की गई और सभी घाटों पर लगे पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया, दौराने सर्च अभियान के पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाव घाट क्षेत्र में जाकर बड़ी मशक्कत से उक्त व्यक्ति को घाट से सकुशल सुरक्षित पकड़ कर समझा बुझाकर सुरक्षा की दृष्टिगत से थाने पर लाया गया एवं जिसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। पूछताछ में पता चला कि प्रवीन (काल्पनिक नाम) अपने घर लुधियाना पंजाब से नाराज होकर ऋषिकेश आया था और नाराज होकर गुस्से में आत्महत्या कर रहा है।युवक के परिजनों को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर सकुशल युवक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ALSO READ:  UK : शानदार...1962 युद्ध के अमर बलिदानी नेफा हीरो बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर को बनाया जाएगा संग्रहालय : अनिल बलूनी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English