मंत्री के भतीजी से शादी तय थी, दरोगा घूश लेते पकड़ा गया था, अब लड़की पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
इसको कहते हैं फूटे कर्म….!! दरोगा की शादी होनी थी. मंत्री के भतीजी से, दो दिन पहले हथकड़ी लग गयी. घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ था दरोगा. फिर अब लड़की पक्ष ने रिश्ता करने से मना कर दिया है.  मेरठ में दो दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार दारोगा छत्रपाल सिंह की शादी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और  मेरठ प्रभारी डॉ धर्मपालसिंह की भतीजी से होनी थी. रिश्वतखोरी में पकड़े जाने के बाद मंत्री के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया है. 2023 बैच के दारोगा छत्रपाल की शादी का आयोजन 5 मई को था. मगर हाथों में मेंहदी लगने से पहले हथकड़ियां लग गयी.  पल्लवपुरम थाने में दारोगा छत्रपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है. दारोगा छत्रपाल ने NDPS के केस से सीमा का नाम निकालने के लिए 1 लाख रूपये की रिश्वत ली थी. मगर नाम नही हटा. दोबारा 50 हजार रूपये मांगे, सौदा तय हुआ 10 हजार में. रंगेहाथ पकड़े जाने पर छत्रपाल अब जेल की सलाखों के पीछे है.10 हजार की रिश्वत के चलते मंत्रीजी की भतीजी से टूट गया दरोगा का रिश्ता, 5 मई को होनी थी शादी
ALSO READ:  यूपी : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सुल्तानपुर में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English