मुनि की रेती : जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम हेतु शासन ने जारी की 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार की धनराशि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अन्तिम किश्त जारी होने से श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के अवस्थापना सुविधा निर्माण कार्यों में आयेगी तेजी
मुनि की रेती :  जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्य चल रहे हैं। श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल, राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट पिच और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। खेल निदेशालय द्वारा स्टेडियम के निर्माण हेतु तीसरी एवं अन्तिम किश्त 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। खेल निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई धनराशि से अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है।

Related Articles

हिन्दी English