तीन पानी इलाके में मिली युवती की लाश…की पहचान 20 बीघा निवासी युवती आरती निकली, पिता सब इंस्पेक्टर हैं पुलिस में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : तीन पानी फ्लाईओवर के पास सोमवार को युवती की लाश मिलने के मामले में अपडेट आया है…युवती का नाम आरती डबराल है, उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है. जो ऋषिकेश की बीस बीघा की रहने वाली है.  गली नंबर 2 में परिवार रहता है.  पिता शिव प्रसाद  डबराल पुलिस विभाग  में सब इंस्पेक्टर हैं और काफी समय वे ऋषिकेश, रायवाला  कोतवाली में रहे उसके बाद ISBT चौकी  इंचार्ज भी रहे. उनका परिवार बीस बीघा में रहता है. आरती बीच की थी चार बहनों में, डबराल का एक छोटा पुत्र है.

आपको बता दें, सोमवार सुबह युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गयी थी. रायवाला पुलिस ने शिनाख्त के लिए एम्स ऋषिकेश मोर्चुरी में शव रखवा दिया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती का एक दोस्त था जिसने देर रात चीला नहर में छलांग लागा दी है. हालाँकि पुलिस अभी कड़ियों को जोड़ रही है. चीला नहर में SDRF और पुलिस ने खोजबीन अभियान चलाया सोमवार को लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा आरोपी युवक का.

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन

वहीँ  पुलिस कप्तान अजय सिंह पहुंचे घटनास्थल पर. संभावना जताई जा रही है केस का  पुलिस जल्द खुलाशा कर सकती है. परिजनों की  मानें तो  रविवार देर शाम आरती दोस्तों के साथ  जन्म दिन मानाने  की बात कह कर गयी थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर ढूंढ खोज हुई लेकिन फोन भी बंद आ रहा था. फिर परिजनों  को सोमवार को  सुबह तीन पानी पुलिस के पास  लाश मिलने की जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस ने पता किया तो युवती के  एक दोस्त जिसका नाम शैलेन्द्र  भट्ट है उसके द्वारा   चीला नाहर में छलांग लगाने की बात सामने आई है. भट्ट के साथी ने पुलिस को बात बताई. दिन भर  सर्च अभियान जारी  रहा लेकिन कुछ नहीं मिल पाया. सूत्रों के अनुसार   घटना में और लोगों के भी शामिल होने की संभावना लग रही है.  पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ रही है. मामले में  जल्द खुलाशा हो सकता है.

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी की प्राचीन रामलीला में आज मेघनाद वध और सुलोचना सती, रात्रि में रामेश्वर स्थापना और लक्ष्मण शक्ति का मंचन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English