ऋषिकेश : भाजपा ऋषिकेश जिला कार्यसमिति की पहली बैठक हुई, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने दी नसीहत “अनुशासन में रह कर पूरी करें दी जिम्मेदारी को”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश की प्रथम जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन शिव शक्ति फार्म डोईवाला में हुई. ऋषिकेश भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक। जिसमें संगठन की कार्यसमिति को किस प्रकार सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलाना है इसके विषय में चर्चा की गई।

संगठन को गुटबाजी से दूर रखने के लिए और मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहना पड़ा, प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह पद की गरिमा को बनाते हुए दी हुई जिम्मेदारी का निर्वहन सुचारू रूप से करें साथ ही अपने आपसी मनमुटाव को दरकिनार कर पार्टी व संगठन की कार्यशैली एवं दिए गए प्रत्येक जिम्मेदारी को अनुशासन में रहकर पूर्ण करें। तिथि के रूप में उपस्थित जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों के संबंध में सूचना देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 365 दिन काम करने वाली पार्टी है और इसके सभी कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक हैं। और यह पार्टी ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है।इसलिए पार्टी ने आपको संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिसका कि आपको अनुशासन में रहते हुए पालन करना है ।उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के विषय में भी जानकारी देते हुए *मन की बात* कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोगों को उस में जोड़ने के लिए आग्रह किया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

इस अवसर पर मंच संचालन कर रहे महामन्त्री दीपक धमीज़ा एवम राजेंद्र तड़ियाल, हिमांशु संगतानी, राजकुमार राज, मनोज ध्यानी, पंकज शर्मा, प्रतीक कालिया, दिनेश सजवान, पुष्पा ध्यानी, गणेश सिंह रावत, उषा कोठारी नीलम काला चमोली, कविता शाह, दीवान सिंह,नरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश सती, राजेश जुगलान, राहुल अग्रवाल, शिवानी भट्ट, नरेंद्र रावत, विनय कंडवाल, दिनेश पयाल, अरुण शर्मा, रोहित भारद्वाज, देव व्रत शर्मा, पुष्पा प्रजापति, शिव कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है : प्रेमचंद अग्रवाल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English