टिहरी जिला प्रशासन आया मदद को आगे, “धराली आपदा राहत हेतु टिहरी प्रशासन ने भेजी राहत सामग्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी: पड़ोसी जनपद आपदा से मुसीबत में आया तो  टिहरी जिला प्रशासन भी मदद को आगे आया. डीएम नीतिका खंडेलवाल ने तुरंत, राहत सामिग्री भिजवाई है.  धराली (जनपद उत्तरकाशी) में 5 अगस्त को आई आपदा के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के क्रम में आज बुधवार टिहरी प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र हेतु ड्राई राशन सामग्री, उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भिजवाई गई।राहत सामग्री में 1000 पैकेट आवश्यक खाद्यान्न एवं अन्य उपयोगी सामग्री सम्मिलित है, जिसमें बिस्कुट, भुना चना, नमकीन, फ्रूटी, वाटर बोतल है, जिसे आपदा प्रभावितों तक शीघ्रता से पहुंचाने हेतु उत्तरकाशी प्रशासन को प्रेषित किया गया। टिहरी प्रशासन उत्तराखंड सरकार की “संकट में सहयोग” नीति के तहत आपदा राहत में हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

हिन्दी English