शिक्षक कर रहा था 3 छात्राओं का यौन शोषण ! रायवाला पुलिस को दी शिकायत, परिजन आक्रोशित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला :मामला ऋषिकेश क्षेत्र के  छिद्दरवाला के पास  साहब नगर में एक शिक्षक पर तीन  छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. मामले में रायवाला पुलिस को शिकायत दी गयी है परिजनों के द्वारा, आरोपी शिक्षक अवकाश पर है. साहब  नगर के बोक्सा बस्ती का मामला है. यहाँ पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय है इसमें एक शिक्षक पर तीन छात्राओं से छेड़खानी और मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने का भी आरोप लगा है. भोजन अवकास के दौरान ऊपर अपने कमरे में बुलाता था शिक्षक छात्राओं को और उनका यौन शोषण करता था. परिजनों को पता लगने के बाद वे आक्रोशित हो गए और रायवाला पुलिस थाने में जाकर शिकायत दी है. छात्राओं ने शोषण करने की   विद्यालय की एक शिक्षिका से शिकायत की थी. उसके बाद शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी मंजू भारती को मामले की जानकारी दी .

ALSO READ:  UK :दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा

मंगलवार को शिक्षिका ने परिजनों सहित ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल को विद्यालय बुलाकर मामले से अवगत कराया. ASP व् रायवाला थानाध्यक्ष जीतेन्द्र चौहरी ने बताया परिजनों की लिखित तहरीर पर मामले में जांच की जा रही है.जैसे मामला खुला आरोपी शिक्षक अवसर पर चला गया है. इस मामले में राज्य महिला आयोग भी सामने आया है, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने  तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रिपोर्ट आयोग को भेजने के भी निर्देश दिए हैं.

ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English