500 में से 500 नंबर…ये है तान्या सिंह DPS बुलंदशहर की छात्रा, अब IAS बनना चाहती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बुलंदशहर : 500 में से 500 अंक…ये है तान्या सिंह बुलंदशहर की। शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के रिजल्ट  (22 जुलाई) की सुबह जारी कर दिए हैं। इस बार के नतीजों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह को सीबीएसई बोर्ड के 12वीं में 500 में से 500 नंबर मिले हैं। 500 में से 500 नंबर लाने वाली तान्या सिंह की 12वीं बोर्ड की मार्कशीट की कॉपी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। तान्या सिंह बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा हैं। नतीजे आने के बाद बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में जश्न का माहौल है।

तान्या सिंह की मार्कशीट: हर विषय में 100 नंबर एक नम्बर भी मिस नहीं।

आर्ट विषय से टॉप करना काफी मुश्किल होता है। तान्या सिंह की मार्कशीट से पता चलता है कि उनको हर विषय में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। वहीं तान्या को पोजिशनल ग्रेड A1 मिला है। तान्या सिंह अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, राजनीतिक शास्त्र में 100, भूगोल में 100, अर्थशास्त्र में 100 और हिंदी में 100 नंबर लाई हैं। 

तान्या सिंह के बारे में जानिए।

तान्या सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा हैं। तान्या सिंह बुलंदशहर में फिलहाल शिवा आवासीय कॉलोनी यमुनापुरम में रहती हैं। इनके पिता का नाम विजय कुमार है, जो कांट्रेक्टर हैं। अपनी कामयाबी पर तान्या सिंह ने कहा कि वह बहुत खुश हैं, उनके परिवार और स्कुल में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रिंसिपल एसएचए वशिष्ठ ने कहा है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे स्कूल के परीक्षा दिए हुए सभी छात्र पास हो गए हैं।

तान्या ने कहा, ”मेरे इतने अच्छे रिजल्ट के पीछे टीचर और स्कूल का हाथ है। टीचर का बहुत ज्यादा सपोर्ट है। स्कूल के प्रिंसिपल, जिन्होंने हमें बहुत सारे असाइमेंट करवाए हैं। स्कूल के साथ के बिना मैं ये नहीं कर सकती थी।” तान्या ने अपनी पढ़ाई के बारे में बात करते हुए कहा, ”मुझे कितना पढ़ना है, इसको लेकर रोज मैं एक टारगेट फिक्स कर लेती थी। इस टारगेट को पूरा करने के बाद ही मैं सोती थी।”

UPSC परीक्षा में बैठ कर आईएएस बनना चाहती हैं तान्या-

भविष्य के बारे में बात करने पर तान्या सिंह ने कहा, ‘मैं UPSC किल्यर करना चाहती हूं। बचपन से ही मेरा सपना UPSC करने का है। मैं बचपन से ही आईएएस बनना चाहती थी। मैं उसी की तैयारी करने वाली हूं। स्कूल के बारे में बात करते हुए तान्या ने कहा, ये स्कूल बेस्ट है। दुनिया में सबसे ज्यादा यही स्कूल अच्छा है। तान्या देखा जाए तो एक प्रेरणा बन चुकी है अब अन्य छात्रों के लिए।

Related Articles

हिन्दी English