तमिलनाडु : हॉस्पिटल में हुई गोद भराई की रस्म वो भी बिल्लियों की, हेल्थ स्टाफ रहा मौजूद, लोग मुस्कुरा दिए

बाकायदा क्लिनिक में आ कर यह रस्म निभायी गयी.शुरू में डॉक्टर भी हैरान रहे फिर वे भी इसमें शामिल हो गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कोयंबटूर : इंसान भी कभी-कभी अजीब फैसले ले लेता है. जानवरों के मामले में देखा जाए तो ऐसा ही रोचक मामला सामने आया है दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में. जहां एक परिवार ने अपने घर की दो बिल्लियों की गोद भराई की रस्म को पूरा किया।

बाकायदा क्लिनिक में आ कर यह रस्म निभायी गयी.शुरू में डॉक्टर भी हैरान रहे फिर वे भी इसमें शामिल हो गए. इंसान की सोच और योजना कब और कहाँ तक चली जाए किसी को नहीं पता. रविवार को एक परिवार ने अपनी गर्भवती बिल्लियों के लिए गोद भराई की रस्म अदा की। बिल्लियों की मालिक ने कहा, “हमने अपनी गर्भवती बिल्लियों पर आशीर्वाद बरसाने के लिए यह रस्म की है। हम उन्हें स्पेशल कैट फूड, नाश्ता दे रहे हैं। लोग मनुष्यों के लिए गोद भराई करते हैं इसलिए हमने अपनी बिल्लियों के लिए भी ऐसा ही किया क्योंकि वे भी हमारे परिवार की सदस्य हैं। हम क्लिनिक आए और डॉक्टरों के साथ गोद भराई की रस्म को पूरा किया।”

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक गोद भराई की रस्म अदा की जाती है महिला की. लेकिन इस तरह से बिल्लियों की गोद भरे रस्म होगी यह सोच से परे था. गर्भावस्था के दौरान निभाई जाने वाली एक रस्म है। इस रस्म को अंग्रेजी में बेबी शावर भी कहते हैं। रस्म के तहत पेट में पल रहे शिशु का परिवार में स्वागत करने के साथ-साथ गर्भवती माँ को मातृत्व की ढेरों खुशियों का आशीर्वाद दिया जाता है।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल लगातार कर रहे निगरानी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं उपचार जारी

लोग इस रस्म को काफी धूमधाम से मनाते हैं। तमिलनाडु के कोयंबटूर की बिल्लियों की गोद भराई की रस्म काफी वायरल हो रही है। इस गोद भराई में भाग लेने वाले एक पशु चिकित्सक ने कहा, “गर्भवती बिल्लियों के लिए इस तरह का समारोह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है और यह गर्भवती बिल्लियों को खुशी देगा।” हालाँकि इससे सन्देश भी गया समाज में खासकर उनके लिए जो जानवरों को पालते हैं अपने घर में.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English