खौफनाक हादसा-मोहाली में 50 फ़ीट ऊपर से गोल झूला गिरा, कई घायल (Video)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मोहाली : 4 सितंबर की देर शाम पंजाब के मोहाली में एक झूला गिरने से कम से कम 13 लोगों के घायल होने की सूचना है.

 

भारत में पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। झूला महज तीन सेकेंड में  50 फुट की उंचाई से नीचे गिरा। इसमें 30 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोट आई है। इनमें से 13 लोग गंभीर घायल हैं। सभी को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मोहाली के फेज-आठ दशहरा मैदान में मेला चल रहा है। यहां ड्रॉप टावर झूले के हाइड्रोलिक का तार टूटने से नीचे गिरा है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

ALSO READ:  UK : दर्जी और ड्राइवर कर रहे थे 65 लाख 40 हजार कीमत की स्मैक तस्करी, गण्ठा और शफी गिरफ्त में

https://youtube.com/shorts/9KzHlRfWTvQ?feature=share

आपको बता दें ड्रॉप टॉवर झूला दुनिया में खतरनाक माना जाता है। ऐसे में इस झूले का संचालन करने के लिए सख्त मानक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दशहरा मैदान में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं था। यही कारण है कि हादसे के बाद लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक की लोगों को सुविधा नहीं मिली। आपातकालीन नंबर भी डिसप्ले नहीं किए गए थे। प्राथमिक उपचार की भी सुविधा नहीं थी। घटना के बाद लोगों में नाराजगी दिखी वही मामले की पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है।

Related Articles

हिन्दी English