सुनीता विलियम्स का धरती पर लौटने का काउंटडाउन शुरू हुआ…

सुनीता १९ मार्च को लौटेंगी धरती पर, पिछले ९ महीने से ISS पर हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का धरती पर लौटने का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उनकी वापसी के लिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया गया है. सुनीता और बुच 8 दिन के लिए अंतरिक्ष में गए थे लेकिन स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी के चलते वे पिछले 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं. 5 जून 2024 को उन्होंने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी. अब उनके धरती पर लौटने का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है..आपको बता दें, सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है। यह भारत के गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती है। इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में 127 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके पिता दीपक पाण्डया अमेरिका में एक डॉक्टर थे। उनको लाने का मिसन कई बार कैंसिल करना पडा. इस बार उम्मीद जताई जा रही है वे 19 मार्च को  धरती पर लौट आएँगी.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English