यूपी : सुल्तानपुर में किसान की बेटी बनी सिविल जज..माता-पिता की बेहतर परवरिश बनी सफलता की वजह..

पी सी एस जे 2022 की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त कर सुल्तानपुर की जान्हवी वर्मा ने किया जिले का नाम रोशन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बुधवार की देर सायं घोषित हुए परिणाम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जू० डि०) परीक्षा-2022 के परिणाम में नगर के बघराजपुर निवासी जान्हवी वर्मा को प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भादर में सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत हुई शीला वर्मा की पुत्री रामगंज कस्बे में पली-बढ़ी जान्हवी ने सुल्तानपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर योगीवीर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पंचवर्षीय एल एल बी में प्रवेश लिया था। वर्ष 2020 में जान्हवी ने एल एल बी की परीक्षा में भी टॉप किया था।जान्हवी ने 20 जून 2023 को घोषित लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयन हुआ था। जान्हवी ने इस परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया था।किसान परिवार में जन्मी जान्हवी दोस्तपुर ब्लाक की खालिसपुर दुर्गा गांव की मूल निवासी है,जान्हवी के पिता जगदीश वर्मा खेती व किसानी का कार्य करते है,इसके पूर्व में वह अपने गांव के प्रधान भी रहे हैं।जान्हवी को अपने बड़े भाई आलोक वर्मा से सफलता की प्रेरणा मिली है,आलोक वर्तमान में बाराबंकी के फतेपुर ब्लाक में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर तैनात है।जान्हवी अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता -पिता को दिया है,उन्होंने कहा कि उनकी बेहतर परवरिश के कारण ही आज उनके भाई व उन्हें सफलता मिली है।

ALSO READ:  UK :राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगी- CM धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English