UK : बागेश्वर में छात्रसंघ अध्यक्ष उमेश शाही निर्विरोध निर्वाचित

ADVERTISEMENTS
बागेश्वर : पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर #बागेश्वर में #छात्रसंघ #चुनाव की काउंटिंग देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक चली। #कैंपस परिसर ने #रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि #अध्यक्ष #उमेश #शाही #निर्विरोध बने है। वही उपाध्यक्ष छात्र में गजेंद्र शाह ने 297 मतों से जीत हासिल की है। गजेंद्र शाह को 607 मत मिले। वही कपिल कुमार को 310 मत मिले।
वही छात्रा उपाध्यक्ष कोमल बिष्ट ने 214 मतों से जीत हासिल की। कोमल बिष्ट को 576 मत मिले। वही बबीता आर्या को 362 मत मिले।महासचिव अखिल परिहार ने 85 मतों से जीत हासिल की। अखिल परिहार को 512 मत मिले। ललित कुमार को 427 मत मिले। सयुक्त सचिव पूजा भट्ट 84 मतों से विजयी रही। पूजा भट्ट को 379 मत मिले।वही प्रिया भंडारी को 249 मत मिले। रिया कोहली को 295 मत मिले।कोषाध्यक्ष दोनों को बराबर मत मिले। अनामिका को 427 मत मिले। रोलिका साह को इतने 427 मत मिले। संस्कृतिक सचिव में विनय कुमार ने 168 मतों से जीत हासिल की। नेहा दानू को 371 मत मिले। वही विनय कुमार को 539 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ने नीरज जोशी ने 520 मतों से जीत हासिल की। नीरज को 746 मत मिले। दिया नगरकोटी को 226 मत मिले। चुनाव अधिकारी डॉ पुष्पा ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शपथ दिलाई। इस दौरान निदेशक डॉ कमल किशोर जोशी,डॉ नेहा भाकुनी,डॉ नरेश चौहान,डॉ हेमलता पांडे, गीता बर्थवाल,रेनू रावल,डॉ अमित जोशी,पुष्पा पोखरिया,डॉ ऋतु, डॉ प्रवीण, धर्मेंद्र बोरा, डॉ कविता बिष्ट आदि मौजूद रहे।



