UK : सैनिक स्कूल घोडाखाल पहुंचे अजय भट्ट और भावना मेहरा, अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (ग्रुप-बी) के समापन समारोह में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नैनीताल : सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे नैनीताल सांसद अजय भट्ट और राज्य मंत्री (दर्जा) भवना मेहरा. साथ में विधायक नैनीताल सरिता आर्या भी थी मौजूद. भट्ट के मुताबिक़ ” आज नैनीताल जिले के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (ग्रुप-बी) के समापन समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।”
“इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के सैनिक स्कूलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को भी मजबूत करते हैं।इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को तथा आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों का सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की.कार्यक्रम में नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री सुश्री भावना मेहरा जी आदि लोग मौजूद रहे।”
ALSO READ:  UK : भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English