सुल्तानपुर : रेलवे प्रशासन की लापरवाही से दो माल गाड़ियाँ आमने सामने भिड़ीं,आधा दर्जन से अधिक डिब्बे पलटे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से है जहां आज भोर में रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर आउटर पर दो माल गाड़ियों के एक ही ट्रैक पर आ जाने से बड़ा हादसा हो गया है. दरसल आपको बता दें दोनों माल गाड़ियों के एक ही ट्रैक पर आ जाने से आमने सामने माल गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर मे सो रहे लोग ये समझकर घर से बाहर निकलकर भागे कि भूकम्प आ गया है,गनीमत यह रही की यह ट्रेन सवारी गाड़ी न हो कर मालगाड़ी थी भिड़ंत इतनी तेज थी की ट्रेन के आधे दर्जन से अधिक डिब्बे पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त होकर पलट गए हैं, सुबह सवेरे हुए इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे की घोर लापरवाही उजागर हुई है.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

हालांकि जब स्टेशन अधीक्षक बी एस मीना से बात की गई तो पूरे मामले की जांच होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए,क्षेत्रवासियों की मदद से दोनों मालगाड़ियों के ड्राइवरों को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English