यूपी : चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ डॉक्टरों ने उठाई बुलडोजर कार्यवाही की मांग..डी एम जसजीत कौर को सौंपा ज्ञापन..

डॉक्टरों का अल्टीमेटम..नही हुई कार्यवाही तो पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बन्द..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ दो दिन पूर्व चिकित्सक घनश्याम तिवारी की पीट पीट कर हुई हत्या मामले में चिकित्सक संगठन भी आंदोलित हो उठे हैं। आज डीएम कार्यालय पर पहुंचकर लगभग सभी चिकित्सक संगठन की तरफ से क्रमवार ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा गया।डॉक्टरों ने कहा कि योगी का बुलडोजर हत्या अभियुक्त के घर पर भी चलना चाहिए,नहीं तो हम पूरा प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बंद करेंगे।आपको बता दें चिकित्सक हत्याकांड को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत कई चिकित्सक संगठनों के बैनर तले चिकित्सक डीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां पर चिकित्सकों की तरफ से संगठन का मांग पत्र डीएम जसजीत कौर को सौंपा गया है।मामले पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आश्वासन दिया कि जल्द आपको ऐसी कार्रवाई दिखेगी जो धरातल पर सामने आएगी। हत्या अभियुक्त के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी हाल में दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ:  UK : रूषा फॉर्म गुलरानी में आबकारी टीम की दबिश, एक गिरफ्त में

इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके सिंह, डॉक्टर डीएस मिश्रा, डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर आरके मिश्रा, पूर्व सीएमओ डॉक्टर सीवीएन त्रिपाठी, डॉ आस्था त्रिपाठी, करुणाश्रय अस्पताल से आई चिकित्सक समेत बड़ी संख्या संख्या में सम्मानित चिकित्सक मौजूद रहे।

ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English