सुल्तानपुर: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह व पूर्व विधायक समेत 6 को तीन महीने की सजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रिपोर्ट-दीपांकुश चित्रांश

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ शहर में लगभग 36 घंटे लाइट न आने को लेकर रोड जाम व धरना प्रदर्शन करने पर आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह व सुल्तानपुर पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 6 को सजा हुई है। आपको बता दें,बिजली कटौती से परेशान जनता की लड़ाई लड़ते हुए,धरना प्रदर्शन करने की वजह से 18/6/2001 के केस में सांसद संजय सिंह (आम आदमी पार्टी) और अनूप संडा (पूर्व विधायक सपा), सुभाष चौधरी, (पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा), कमल श्रीवास्तव (पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता कांग्रेस,) संतोष चौधरी, प्रवक्ता कांग्रेस, विजय सेक्रेटरी, (नामित सभासद भाजपा) को सुल्तानपुर कोर्ट ने धारा 143 में 3 महीने की सजा सुनाई है।1000 दंड, और 341 में 1 महीने की सज़ा और 500 जुर्माना, कुल सज़ा 3 महीने और 1500 जुर्माना एम पी एम एल ऐ कोर्ट के न्यायाधीश योगेश यादव ने सुनाई सजा। 3 साल से कम की सजा के प्राविधानो के अंतर्गत सभी को जमानत भी मिल गई है. अब ऊपरी अदालत में सुनवाई होगी ।।

Related Articles

हिन्दी English